Home Uncategorized भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भंडारे का...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भंडारे का होगा आयोजन 

80
0

झांसी। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ श्री श्री 1008 बाबा भूतनाथ की भव्य शोभायात्रा 29 मार्च को आयोजक हिमांशु (हनी) साहू के निज निवास से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर भूतनाथ मंदिर पर समापन हुई ।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। 30 मार्च 2026 को पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं हवन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस धार्मिक आयोजन के तहत रविवार 29 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के भक्तजन एवं महिलाओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज गुरुजी केशव पुर धाम एवं पुजारी भूतनाथ मंदिर पंडित राजकुमार मकड़ारिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया जाएगा।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च को भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। यह पूरा कार्यक्रम भूतनाथ इवेंट साहू परिवार की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कलश यात्रा में मोहिनी हिमांशु साहू,माताजी मंजू साहू, क्षेत्रीय पार्षद मोनिका विकास नगरिया,राजेश साहू, मुकेश साहू, रेखा साहू, सपना साहू, संगीता साहू, निशा साहू, सुनीता साहू, रीना,मुस्कान, निखिल, श्री राम साहू, धर्मेंद्र साहू, मनीष साहू, सुरेश कुशवाहा,सनी, सौरभ, गोलू,ओम नायक,गौरव, सुमित, ऋषभ,संजू,राज,आकाश, अनिकेत, कृष्णा, आदि भक्ति शामिल रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here