Home Uncategorized अवैध वैंडरिग़ का विरोध करने पर प्लेटफॉर्म पर दलित की मारपीट, गंभीर...

अवैध वैंडरिग़ का विरोध करने पर प्लेटफॉर्म पर दलित की मारपीट, गंभीर चोट आई

250
0

 

झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर देर रात अवैध ओर वैध वेंडरों में मारपीट हो गई। इस घटना से स्टेशन परिसर पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराते हुए मारपीट में घायल दलित वेंडर को उपचार लिए जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया। पुलिस को मारपीट में घायल वेंडर ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर पिछले कई दिनों से प्लेटफॉर्म पर तैनात वैध वेंडरों का अवैध वेंडरों से विवाद चल रहा था। वैध वेंडरों का आरोप है कि एक फर्म द्वारा स्टेशन पर प्लेट फॉर्म पर ठेका लेने के बाद अपने अवैध वेंडरों से अन्य प्लेटफॉर्म ओर ट्रेन के अंदर घुस कर अनधिकृत रूप से खान पान सामग्री बिकवाई जाती है। जिसका विरोध करने पर आए दिन फर्म की मालकिन अपने पति के साथ वहां आकर वेंडरों के साथ अभद्रता गाली गलौज कर अपने अवैध वेंडरों को संरक्षण नहीं देने पर कार्यवाही में फसाने की धमकी देती है। देर रात मारपीट में घायल हुए थाना रक्सा के ग्राम वमेर निवासी हैंवंश अहिरवार वेंडर ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने अन्य वैध वेंडरों के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर खान पान समग्री बेच रहा था। उसी दौरान अवैध वेंडर वहां आ धमके और अनधिकृत रूप से खान पान सामग्री बेचते हुए ट्रेनों के बोगियों में चढ़ गए। जिसका विरोध करने पर अवैध वेंडरों ने अपने फर्म की मालकिन को सूचना दे दी। सूचना पर फर्म की मालकिन अपने आधा दर्जन दबंगों के साथ वहां पहुंची और हैवंश अहिरवार की लात घुसो से जमकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। देर रात स्टेशन पर हुई मारपीट दबंगई की घटना से यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराते हुए घटना की जांच पड़ताल कर घायल दलित वैंडर का जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here