

इटावा। बीस मार्च से श्रीमद भागवत कथा ओर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।
श्रीमती कुसुम लता श्री राम गोविंद तिवारी पूर्व प्रधान विधिपुर ने जानकारी देते हुए बताता कि 20 मार्च से कथा का प्रारंभ होगा। 26 मार्च को कथा समाप्त होगी। 27 को विशाल भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को सुबह इटावा के ग्राम वसेयाहार सरकार पोस्ट इकरी लखना में यह श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा। आयोजन से पूर्व बीस मार्च को सुबह आठ बजे कलश यात्रा, शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। 21 से दोपहर दो बजे से प्रतिदिन भगवत कथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ होगा। यज्ञाचार्य बनारस से आए पंडित शशांक पांडेय, कथा वाचक कथा व्यास पंडित सियाशरण शास्त्री जी करेंगे। मुख्य यजमान श्रीमती कुसुम लता रामगोविन्द तिवारी, परीक्षित कथा श्रीमती स्वाति अजीत तिवारी रहेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

