झांसी। बिना प्रपत्रों के रक्सा ग्राम पंचायत में चल रहे आर ओ प्लांट पर शिकायत के बाद पहुंचे भू गर्भ जल विभाग की कार्यवाही के बाद भी अवैध पानी का प्लांट पर धड़ल्ले से पानी बेचने का कार्य चल रहा है। इससे संबंधित विभाग की उदासीनता और मिली भगत स्पष्ट नजर आ रही है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गंभीर कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत रक्सा के प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने मुख्य विकास अधिकारी को छ मार्च की लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि रक्सा मैंन बाजार में परमार ट्रेडर्स पर शुद्ध पेयजल के नाम से आर ओ प्लांट लगाकर जमीन का सीना चीर कर पानी निकाल कर बेचा जा रहा है। जाबिज इस आर ओ प्लांट के संचालकों के पास किसी भी विभाग से कोई अनुमति नहीं है। इस शिकायत पर भू गर्भ जल विभाग ने बीते दिनों छापेमारी की थी। इस दौरान संचालक किसी भी विभाग की अनुमति नहीं दिखा सका था। जिस पर भू गर्भ जल विभाग ने संचालक को नोटिस जारी कर आर ओ प्लांट बंद करने ओर संबंधित विभागों से अनुमति लेने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी लगातार इस आर ओ प्लांट पर पानी बेचने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा। मानक के विपरीत पानी बेचकर जन जीवन ओर आम जन के स्वास्थ्य से खिलबाड़ किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

