Home Uncategorized बादाम सिंह कर रहा गुमराह, देवेंद्र रावत ने की निष्पक्ष जांच की...

बादाम सिंह कर रहा गुमराह, देवेंद्र रावत ने की निष्पक्ष जांच की मांग, सिविल कोर्ट में मुकदमा के बावजूद बीड़ा में कैसे हो गई रजिस्ट्री

143
0

 

झांसी। ग्राम बाजना में किसान की पंद्रह दिन पूर्व हुई संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को झूठा तथ्य विहीन बताते हुए देवेंद्र रावत ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। देवेंद्र रावत ने आरोप लगाया है कि जब सिविल न्यायालय में मुकदमा चल रहा था तो तथ्यों को छिपाकर बीड़ा में रजिस्ट्री ओर गवाह कैसे बना बादाम सिंह। उन्होंने मांग करते हुए बताया अगर बीड़ा में रजिस्ट्री से पूर्व जिम्मेदार इसकी जांच करते हुए तो बादाम द्वारा फर्जी तरीके से सरकारी धन हड़पने के प्रयास में बीड़ा में तथ्य छिपा कर रजिस्ट्री नहीं करता।

शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के पसरठ निवासी देवेंद्र रावत ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया कि रक्सा के ग्राम बाजना निवासी बादाम सिंह जबरन झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाकर लगातार शिकायती पत्र दे रहा। उन्होंने बताया कि बादाम सिंह ने मृत्यु के पूर्व बीड़ा में अपनी जमीन की रजिस्ट्री की थी जिसमें उसका पुत्र बादाम सिंह गवाह बना। उन्होंने पत्र में बताया कि बीड़ा में जिस जमीन की बादाम सिंह ओर उसके पिता ने रजिस्ट्री की थी उस जमीन का एग्रीमेंट पूर्व में बादाम के पिता ने देवेंद्र रावत को थी, जिसमें पूर्व ग्राम प्रधान के भाई गवाह थे। देवेंद्र ने बताया उक्त जमीन का झांसी सिविल कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है, इसके बाद भी बादाम सिंह ने गवाह बनकर अपने पिता ने वही जमीन बीड़ा में रजिस्ट्री करा दी। जिसकी सूचना मिलने पर देवेंद्र ने बीड़ा में न्यायालय में चल रहे मुकदमे की कॉपी लगा कर रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की थी। इसके बाद बादाम के पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई। देवेंद्र का आरोप है कि सरकारी धन हड़पने का प्रयास कर बीड़ा में फर्जी रजिस्ट्री करने वाले बादाम अब षड्यंत्र के तहत उन्हें झूठा फसाने की योजना बनाकर लगातार झूठे शिकायती पत्र दे रहा है। देवेंद्र ने मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ओर पुलिस प्रशासन पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करे आखिर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद बीड़ा में किस के आदेश पर रजिस्ट्री हुई। इन्होंने पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच करने ओर खुद को निर्देश बताकर न्याय की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here