Home Uncategorized अखंड ब्राह्मण महासभा का 8 को होली मिलन समारोह

अखंड ब्राह्मण महासभा का 8 को होली मिलन समारोह

201
0

झांसी। अखंड ब्राह्मण समाजसभा की नव नियुक्त कार्यकारिणी का होली मिलन समारोह आठ मार्च को आयोजित होगा। जिसमें सभी नव नियुक्त पदाधिकारी ओर कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अखंड ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आठ मार्च को दिन दयाल सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अखंड ब्राह्मण महासभा की नव नियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों जो मनोनयन हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अखंड ब्राह्मण महासभा द्वारा झांसी जिला एवं महानगर में समाज को एक जुट करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्तर को मजबूत करने का उद्देश्य है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित मंजुल पुरोहित ने बताता कि अखंड ब्राह्मण महासभा की नव नियुक्त कार्यकारिणी मनोनयन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन आठ मार्च को पंडित दीनदयाल सभागार में सुबह ग्यारह बजे से आयोजित होगा। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि पंडित वसंत विष्णु गोलवलकर, पंडित वासुदेव महाराज, श्रीमती अनुराधा शर्मा, पंडित दिलीप शर्मा आदि उपस्थित होंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here