Home Uncategorized पत्रकार प्रवीण जैन की पुण्यतिथि मनाई

पत्रकार प्रवीण जैन की पुण्यतिथि मनाई

129
0

झांसी l अंदर ओरछा गेट स्थित मदर इंडिया कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार भवन के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सभासद अब्दुल जाबिर,

डॉ. राजेश चौरसिया एड,, मो. फारुक एड. ,राशिद मंसूरी आदि वक्ताओं ने उनके व्यक्तिगत एवम् कृतित्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि प्रवीण जैन बहुमुखी प्रतिभा के धनी,सर्व समाज की एकता और भाईचारे के पक्षधर थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में एवं सर्व समाज के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. राजेश चौरसिया एड, अब्दुल जाबिर पूर्व सभासद, मो फारुक एड. राशिद मंसूरी, लोकेश भट्ट, राजू , नाज़नीन खान,विद्यालय स्टाफ सहित सभी छात्र छात्राओं ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए l

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here