Home Uncategorized दलित महिला के प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

दलित महिला के प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

92
0

 

झांसी। एक दलित महिला ने दबंगों पर प्लॉट पर अवैध रूप से कब्जा करने ओर विरोध करने पर मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाकर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के न्यू रेलगंज निवासी श्रीमती गणेश देवी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्नाव गेट बाहर उसका प्लॉट है, जिस पर गत दिनों वह निर्माण कार्य करा रही थी। तभी विनय ओर राजू गुप्ता नामक व्यक्ति अपने आधा दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंचे ओर उसे जाती सूचक शब्दों से अपमानित कर उसके प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसे लात घुसो से जमकर मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। पीड़ित महिला ने पूरे मामले ने निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here