Home Uncategorized आहरण वितरण अधिकारी लिपिकीय संवर्ग द्वारा ई-आफिस पर प्रस्तुत पत्रावलियों को ही...

आहरण वितरण अधिकारी लिपिकीय संवर्ग द्वारा ई-आफिस पर प्रस्तुत पत्रावलियों को ही करें अनुमोदित/स्वीकृत

44
0

 

झांसी। मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ मण्डलीय कार्यालयों में ई-आॅफिस पर गो-लाईव, ई-फाईल मूवमेंट एवं ई-रिसिप्ट के संचालन की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी।

बैठक में मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कार्यालयी कार्यो की निष्पादन हेतु ई-आफिस प्रणाली का प्रयोग करने के निर्देश प्रदान किये गये है, इस हेतु समस्त मण्डल स्तरीय विभाागीय अधिकारी अपने एवं अधीनस्थ जिला स्तरीय कार्यालयों में आवक-जावक पत्रावलियों का प्रबन्धन ई-आफिस के माध्यम से ही निष्पादित करें, किसी भी पत्रावली का निष्पादन भौतिक रुप से नहीं किया जायेगा।

बैठक में उन्होंने उपस्थित मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिये कि ऐसे मण्डलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी जिनके कार्यालयों में आवक-जावक पत्रावलियों का निष्पादन ई-आफिस के माध्यम से नहीं किया जाता है अथवा जिन कार्मिकों द्वारा वर्तमान समय तक लाॅगिन आईडी एवं पासवर्ड जारी होने के पश्चात पत्रावलियों के प्रबन्धन में ई-आफिस का प्रयोग नहीं किया जाता है तो उनका आगामी माह का वेतन आहरित नहीं किया जायेगा।

बैठक में उप निदेशक अर्थ एवं संख्या द्वारा ई-आफिस प्रणाली के क्रियान्वयन हेतु मण्डलीय कार्यालयों में पत्रावलियों का प्रबन्धन ई-आफिस के माध्यम से किये जाने की प्रगति की जानकारी दी गयी। आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा कार्यालयों में लिपिकीय संवर्ग द्वारा प्रस्तुत भौतिक पत्रावलियों पर कोई भी स्वीकृति एवं अनुमोदन न किया जाये।

बैठक में झांसी जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि सड़कों पर कोई टेम्पो, टैक्सी एवं ई-रिक्सा खड़ा हुआ पाया जाए तो उसका तुरन्त चालान करें।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक कृषि एल0बी0 यादव, अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ0 सुमन, उप निदेशक महिला कल्याण श्रवण कुमार गुप्ता, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिव सिंह, लोक निर्माण, विद्युत, पशुपालन, खाद्य, परिवहन विभाग सहित समस्त मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here