Home Uncategorized महिला पुलिस कर्मी को पदोन्नत होने पर दी शुभकामनाएं

महिला पुलिस कर्मी को पदोन्नत होने पर दी शुभकामनाएं

126
0

झांसी। खेल प्रतियोगिताओं में पुलिस का मान बढ़ाने ओर खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली झांसी में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित।अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद झाँसी पुलिस का गौरव बढ़ाने वाली महिला आरक्षी सैफाली पाल एवं महिला आरक्षी कु० शिखा को मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति एवं सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती अरीबा नोमान ने शुक्रवार को फीता अलंकरण कर शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।

इस दौरान एसएसपी ओर पुलिस के अन्य अधिकारियों द्वारा उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here