
झांसी। पार्षद सुनील नैनवानी ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर उनके वार्ड क्षेत्र में स्थित नजूल की भूमि पर बने साठ आवासों को फ्री होल्ड कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
वार्ड नंबर 55 के पार्षद सुनील नैनवानी ने गुरुवार को झांसी आए नगर विकास मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके वार्ड में स्थित स्टेड बैंक मोहल्ला में नजूल की भूमि पड़ी है। जिस पर कई वर्षों से साठ आवास बने है, और कई परिवार उसमें रह रहे है। उन्होंने कहा कि वह खुद के मकान मालिक न होने पर मानचित्र स्वीकृत, बैंक से ऋण, सहित कई शासकीय कार्य नहीं करवा पाते है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से 60 मकानों को फ्री होल्ड कराने की मांग करते हुए उन्हें मकान का स्वामित्व बनाने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

