Home Uncategorized शीघ्र ही होगा वीरभूमि झाँसी महानगर में मुनि संघ का पर्दापण मुनिसंघ...

शीघ्र ही होगा वीरभूमि झाँसी महानगर में मुनि संघ का पर्दापण मुनिसंघ ने अपने प्रवचनों में झाँसी वासियों को आशीर्वाद प्रदान किया

78
0

झाँसी। महानगर की जैन समाज के एक शिष्ट प्रतिनिधि मण्डल ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में विराजमान आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री समत्वसागरजी महाराज एवं मुनिश्री सौम्यसागरजी महाराज को वीरभूमि झांसी महानगर में आगमन एवं मंगल प्रवास हेतू श्रीफल भेंट किया। प्रतिनिधि मण्डल में श्री भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के महामंत्री शैलेन्द्र जैन प्रेस, मंत्री सुरेन्द्र जैन बक्सा, श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री वरुण जैन, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, पुलक जन चेतना मंच (मुख्य शाखा) के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश जैन डीके, भारत विकास परिषद् विवेकानन्द के अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ उपस्थित रहें। इस अवसर पर पूज्य मुनिसंघ ने अपने प्रवचनों मे झांसी वासियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शीघ्र ही नगर आगमन के संकेत दिए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here