Home Uncategorized उपचार के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

उपचार के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

66
0

 

झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो जाने से हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया ओर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की सत्यता जानने के लिए नवजात के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी मुताबिक उलदन निवासी शिवम अहिरवार ने अपने नवजात को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित वात्सल्य हॉस्पिटल में 19 फरवरी को एडमिट कराया था। शिवम का आरोप है कि नवजात के मुंह में छाले थे, हॉस्पिटल में एडमिट के बाद डॉक्टर ने उसका अच्छा इलाज किया। लेकिन गत रोज डॉक्टर बाहर चले गए। इसलिए हॉस्पिटल के स्टाफ ने बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती और उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत से परिवार में मातम सा छाया हुआ है। इधर हॉस्पिटल का कहना है कि नवजात की मौत निमोनिया बिगड़ने से हुई है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here