
झांसी। झांसी से लखनऊ सहारा ट्रेवल्स की बस से यात्रा कर रही महिला के बस की डिग्गी में रखे बैग से बीस लाख के जेवरात गायब हो गए। पीड़ित महिला ने बस कंडक्टर ओर क्लीनर पर आरोप लगाकर नवाबाद थाना में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के आलम बाग ओम नगर निवासी महिला सुमन अहिरवार ने नवाबाद थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने पुत्र कृष्ण के साथ झांसी में आयोजित अपने चाचा के पुत्र की शादी में शामिल होने आई थी। यहां से वह 19 फरवरी की रात इलाईट चौराहा स्थित सहारा ट्रेवल्स से उसने लखनऊ जाने के लिए टिकट बुक कराई। रात करीब ग्यारह बजे उसे इलाईट से बस मिली। महिला सुमन का आरोप है कि बस के कंडक्टर ओर क्लीनर ने उसका बैग दिग्गी में रखने के लिए जिद की। लेकिन वह जेवरातों वाला बैग डिग्गी में रखने को मना कर रही थी। लेकिन कांडेक्टर ने जबरन जेवरात वाला बैग भी डिग्गी में रख दिया। सुबह जब वह लखनऊ में नहारिया के पहले बस से उतर कर अपने घर पहुंची तो उसके बैग से जेवरात गायब थे। पीड़ित महिला ने बताया कि वह गत रोज नवाबाद थाना में शिकायत करके गई थी आज उसे यहां दोनों पक्ष को आमने सामने करने के लिए बुलाया था। महिला का आरोप है कि उसका शक है कि जेवरात कंडक्टर ओर क्लीनर ने ही चुराए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

