झांसी। परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर गुड़गांव । इसी बात का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी ओर जेवरात चोरी कर ली। घटना की जानकारी आज सुबह उस समय हुई जब पड़ोसी ने उनके घर के दरवाजे खुले देखे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ देखा। इस पर पड़ोसी ने घटना की सूचना थाना शहर कोतवाली पुलिस को दी। वहीं सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश बदमाश दिखाई दे रहे जिन्होंने डेढ़ से दो घंटे रुक कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक थाना शहर कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर देव बिहार कॉलोनी में अशोक सोनी अपने परिवार के साथ रहते है। उनका पुत्र गुड़गांव में रहता है। अशोक सोनी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 19 फरवरी को घर पर ताला लगाकर गुड़गांव गए थे। यहां घर की जिम्मेदारी उनके दामाद पर थी। दामाद कल रात काम ज्यादा होने के चलते घर सोने नहीं पहुंच पाया। तभी देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना करीब पांच से सात लाख रुपए का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन चोर कितने का माल ले गए इसकी सत्यता गृह स्वामी के घर लौटने पर ही मिलेगी। सूचना पर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें कुछ बदमाश नकाबपोश दिखाई दे रहे। सीसीटीवी कैमरों के मुताबिक दो डेढ़ से दो घंटे रुककर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

