Home Uncategorized डोंगरी डैम से 50 घंटे बाद बुजुर्ग का शव SDRF द्वारा किया...

डोंगरी डैम से 50 घंटे बाद बुजुर्ग का शव SDRF द्वारा किया गया बरामद ,भेजा पोस्टमार्टम 

80
0

 

झांसी के रमपुरा गांव के किसान हरदास का शव डोंगरी डैम से 50 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। हरदास 20 फरवरी की सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे और डैम में डूब गए थे। पुलिस और यूपी एसडीआरएफ की टीमें लगातार उनकी तलाश कर रही थीं। हरदास ने डोंगरी बांध के एक टापू पर सरसों की फसल बोई थी। 20 फरवरी को वह सरसों की कटाई के लिए ट्यूब के सहारे बांध में लगभग 500 मीटर अंदर गए थे। टापू से करीब 200 मीटर पहले ही ट्यूब से हवा निकल गई, जिससे वह पानी में डूब गए। पास खड़े उनके पड़ोसियों ने हरदास को डूबते हुए देखा, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए। उन्होंने तत्काल रक्सा पुलिस को घटना की सूचना दी। रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। 21 फरवरी से एसडीआरएफ की टीम भी इस अभियान में जुट गई थी। हरदास का शव डैम से बरामद किया गया। रविवार की दोपहर 3 बजे

रक्सा थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here