Home Uncategorized रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में ‘भारत विस्तार (चरण–1)’ का वर्चुअल माध्यम...

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में ‘भारत विस्तार (चरण–1)’ का वर्चुअल माध्यम राष्ट्रीय शुभारंभ देखा

29
0

 

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में आज जयपुर से आयोजित ‘भारत विस्तार (चरण–1)’ के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया, इसमें 300 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

जयपुर से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी जी, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना जी तथा भारत सरकार के कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कि “‘भारत विस्तार’ केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि किसानों के सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। हमारा लक्ष्य है कि देश का प्रत्येक किसान आधुनिक तकनीक से जुड़कर सटीक और समयबद्ध जानकारी प्राप्त करे तथा आत्मनिर्भर बने। अब किसान अपनी क्षेत्रीय भाषा में मोबाइल एप के साथ-साथ टोल फ्री नंबर 155261 पर साधारण फोन कॉल के माध्यम से भी सरकारी योजनाओं, मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव एवं फसल संबंधी वैज्ञानिक सलाह प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल विकसित कृषि–विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।”

उन्होंने कहा कि सरकार तकनीक और नवाचार के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ‘भारत विस्तार’ किसानों और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगा।

‘भारत विस्तार’ एक एआई-संचालित, एकीकृत डिजिटल मंच है, इसके माध्यम से किसानों को योजनाओं की जानकारी, मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव, कृषि परामर्श तथा अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराईं जाएंगी। यह पहल डिजिटल कृषि क्रांति की दिशा में एक सशक्त प्रयास मानी जा रही है।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘भारत विस्तार’ डिजिटल तकनीक के माध्यम से किसानों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएगा, इससे कृषि उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। उपस्थित किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे कृषि के डिजिटलीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

 

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह, निदेशक शोध डॉ. एसके चतुर्वेदी, निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार, अधिष्ठाता कृषि डॉ. आरके सिंह एवं कुलसचिव डॉ. एसएस कुशवाह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here