Home Uncategorized अवैध कब्जा को लेकर मारपीट, सात नामजद सहित 26 अज्ञात ब्लेक कमांडो...

अवैध कब्जा को लेकर मारपीट, सात नामजद सहित 26 अज्ञात ब्लेक कमांडो गार्ड के खिलाफ मुकदमा

91
0

 

झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर मारपीट लूटपाट करने ओर रंगदारी मांगने के आरोप में सात नामजद सहित 26 ब्लेक कमांडो अज्ञात गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नयागांव रुद्र बलोरा निवासी उमेश ने प्रेमनगर थाना पुलिस को बताया कि 12 फरवरी को केके राय उर्फ कल्लू राय, निपुण राय, वैभव राय, नितिन राय, अमित राय, मोनू राय, नितेंद्र राय अपने 26 ब्लेक कमांडो गार्ड के साथ उसकी जमीन पर बाउंड्री बोल बनाकर अवैध कब्जा करने लगे। इसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके दस हजार रुपए, मोबाइल फोन छीन लिया ओर उसे धमकी दी कि यदि अपनी जमीन पर फसल करनी है तो बीस हजार रुपए हर साल देना नहीं तो तुम्हारी जमीन हड़प लेंगे और तुम्हारी हत्या कर देंगे। साथ ही गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here