Home Uncategorized गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर अवकाश 27 दिसम्बर को

गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर अवकाश 27 दिसम्बर को

114
0

 

झांसी । जिलाधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त गुरु गोविन्द सिंह जयंती को दिनांक 27 दिसम्बर 2025 (शनिवार) को कार्यकारी आदेशों के अन्तर्गत अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने जनपद झांसी के सभी कार्यालयाध्यक्षों को इस आदेश का अनुपालन हेतु निर्देशित किया है।

उपरोक्त के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद झांसी के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन तथा आईसीएस/सीबीएसई बोर्ड के स्कूल/काॅलेजों के प्रधानाचार्यों को समस्त स्कूल व काॅलेजों में अवकाश हेतु शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here