
झांसी। रेल सुरक्षा बल ओर क्राइम ब्रांच टीम ने एक स्कूल के बने गोदाम पर छापेमारी कर रेलवे के सिग्नल बायर को चोरी करने वाले गिरोह को दबोच कर बड़ा खुलासा किया है। रेलवे सुरक्षा बल ओर क्राइम ब्रांच ने छ आरोपी गिरफ्तार करते हुए आठ लाख कीमत का तार बरामद कर लिया है।
इस संबंध में रेलवे असिस्टेड कमांडेंट के एन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों से रेलवे के सिग्नल बायर चोरी करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए रेलवे की क्राइम ब्रांच ओर सुरक्षा बल को लगाया गया था। दोनों टीमों को गत दिनों मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे का माल चोरी कर विपिन बिहारी इंटर कॉलेज के बाल सदन में गोदाम में रखा जा रहा है। यह सूचना मिलने पर दोनों टीमों ने खुशीपुरा स्थित विपिन बिहारी इंटर कॉलेज के अंदर बने बाल सदन में गोदाम में छापेमारी कर आठ लाख कीमत के रेलवे सिग्नल वायर बरामद किया। इस गौदाम को आकाश पुत्र नीरज ने किराए पर लिया था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

