Home Uncategorized सेन्ट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज में भक्ति, आनंद और उमंग के साथ...

सेन्ट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज में भक्ति, आनंद और उमंग के साथ मना क्रिसमस 2025

71
0

 

झांसी। प्रभु येशु मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर सेन्ट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की माध्यमिक वर्ग की छात्राओं ने असेम्बली प्रस्तुत की और रंग-बिरंगे क्रिसमस ट्री, स्टार, बैल्स और रीत आदि का महत्व बताते हुए माँ मरियम के पुत्र प्रभु येशु मसीह का स्वागत किया। प्रभु येशु मानते थे कि प्रेम और मानव सेवा के बिना मनुष्य जीवन का अस्तित्व नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग की चारों सदन की छात्राओं ने कैरल सिंगिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी छात्राओं ने जिंगल बैल गाकर अपने प्रिय सेन्टा क्लॉज का स्वागत किया।

दिनाँक 26 दिसम्बर को हर वर्ष की भाँति विद्यालय ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की व उन्हें विद्यालय में ही प्रेमपूर्वक भोजन करवाया गया। दूसरों के प्रति दया, सहानुभूति और देखभाल की भावना को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मर्लिन, प्रबन्धक सिस्टर डिगना एवं अन्य सिस्टर्स ने जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, कंबल व दैनिक उपयोग की वस्तुएँ प्रदान कीं। विद्यालय के शिक्षकगण एवं सभी क्लब की छात्राओं ने इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मर्लिन एवं प्रबंधक ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया व सभी को क्रिसमस पर्व व नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here