Home Uncategorized अब सनफ्रांस ग्रुप की बारी है झांसी को देने की

अब सनफ्रांस ग्रुप की बारी है झांसी को देने की

122
0

झांसी। झांसी ने सनफ्रांस ग्रुप को बहुत कुछ दिया है। अब सनफ्रांस ग्रुप की जिम्मेदारी बनती है कि हमारी कर्मभूमि झांसी को भी कुछ दे। हमने झांसी में अच्छी अच्छी कॉलोनी दी इसमें एक हमारी सनफ्रांस हाइट सरोवर है, जिसमें खूब सूरत फ्लैट, टैंट हाउस, कॉमर्शियल इत्यादि सभी सुविधाओं से बनी इस कॉलोनी को झांसी वासियों ने सराहा है। अब हमारा ग्रुप युवाओं को रोजगार देगा, ताकि यहां का पैसा बाहर न जाकर बाहर का पैसा यहां आएगा। यह बात सनफ्रांस ग्रुप के आयोजित क्रिसमस डे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हुए मुख्य अतिथि सन फ्रांस ग्रुप के एमडी ने कही।

गुरुवार को रक्सा शिवपुरी राजमार्ग पर स्थित सनफ्रांस हाइट सरोवर में आयोजित क्रिसमस डे पर कार्यक्रम में झांसी के कई लोग उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यक्रम में आए ग्रुप के एमडी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रवज्जलित किया। इस दौरान एमडी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि झांसी वासियों ने सन फ्रांस ग्रुप को बहुत कुछ दिया है। हमारे ग्रुप ने अच्छी अच्छी कॉलोनियों को बनाया है। सनफ्रांस हाइट सरोवर उनमें से एक है। इस ग्रुप की शुरुआत झांसी से हुई और झांसी वालों की वजह से ही इस ग्रुप का नाम लंदन में हुआ। उन्होंने कहा कि हम देखते है यहां के बच्चे आईटी आईआईटी करने के लिए बांग्लौर जाते है या कही ओर जाते है, डिग्री लेने के बाद नौकरियां करने भी बाहर जाते है। उन्होंने कहा कि हमारा ग्रुप बीस वर्षों से घर बना रहा है, अब हमारा ग्रुप घर के साथ रोजगार भी देगा। उन्होंने कहा कि दस साल में दस हजार लोगों को रोजगार दिया है, अब झांसी की बारी है, उन्होंने कहा कि अब हमारा ग्रुप एक कार्पोरेट झांसी को देगा। उनका उनके ग्रुप का प्रयास है कि झांसी में बाहर का पैसा आए माह फरवरी में ई वी मेन्यू फेक्चरी का प्लांट डेटा सेंटर का प्लांट लगाने का प्रयास रहेगा इसमें उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सहयोग कर रही है। साथ ही क्वांटन कंप्यूटर प्लांट लगाने का भी प्रयास चल रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक युवाओं बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह दोनों हाथ जोड़कर झांसी वालों को धन्यवाद देते है जिन्होंने सनफ्रांस ग्रुप का लंदन में नाम पहुंचाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here