Home Uncategorized लेखराज सिंह यादव की मौत की खबर शोशल मीडिया पर वायरल, मुठभेड़...

लेखराज सिंह यादव की मौत की खबर शोशल मीडिया पर वायरल, मुठभेड़ के ऑडियो के बाद चर्चाओं में आया था लेखराज 

903
0

 

झांसी। झांसी जेल से गाजियाबाद जेल ट्रांसफर हुए रानीपुर के ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह का निधन होने की खबर शोशल मीडिया पर वायरल होने से उनके शुभ चिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

आपको बता दे कि वर्ष 2017 में रानीपुर के सिंहपुरा निवासी समाजवादी पार्टी से पूर्व ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में जेल भेजे गए थे। लेखराज सिंह पर दर्जनों गंभीर अपराधिक मामले दर्ज थे। लेखराज सिंह का नाम तब चर्चाओं में आया था जब योगी सरकार बनने के बाद उनका तत्कालीन मऊरानीपुर प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार सिंह के साथ मुठभेड़ होने की बात चीत का ऑडियो सामने आया था। इसके बाद से लेखराज की मुश्किलें लगातार बढ़ती गई थी। गंभीर अपराध दर्ज होने के बावजूद खुलेआम घूमने पर पुलिस की सख्ती बढ़ गई थी। लेखराज ओर इनके बेटों पर भी अपराधिक मामले दर्ज थे। इन्हें झांसी के जेल के बाद कई जेलों में ट्रांसफर किया गया। बताया जा रहा है कि वर्तमान में यह गाजियाबाद जेल में निरुद्ध थे। जहां उनकी तबियत बगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स हॉस्पिटल एडमिट कराया गया था। आज सुबह उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर उनके निधन होने की खबर प्रसारित की गई। निधन की खबर से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके निवास पर उनकी पत्नी भी पहुंच गई ओर परिजन भी पहुंच गए। फ़िलहाल अभी किसी प्रकार से लेखराज के निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here