Home Uncategorized वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति की बैठक में बनाई कार्यक्रम की...

वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति की बैठक में बनाई कार्यक्रम की रूपरेखा 

78
0

 

झांसी।भारतीय मजदूर संघ की इकाई वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की अखिल भारतीय केन्द्रीय कार्यसमिति की माह जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह में झांसी में होने वाली 21 वीं बैठक के संबंध में वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उ०प्र० व झांसी जनपद की कार्यकारिणी समिति पदाधिकारियों/आजीवन सदस्यों की आम सभा ग्राम कसोधन (डगरवाहा) में हुयी।

संचालन करते हुए प्रदेश संयोजक सन्तप्रकाश वर्मा ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं पर निराकरण करने सम्बन्धी प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजे जायेंगे। आयोजन की व्यवस्था का दायित्व प्रमुख रुप से आनन्द कुमार सक्सेना जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदीप कुमार श्रीवास्तव जिला मन्त्री को दिया गया।

बैठक में शारदा शंकर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष , गंगाराम, महेश शर्मा,आर०के० सोनी , विजय छत्रसाल , वीर सिंह नरवरिया जिला पंचायत सदस्य , महेश कुमार पुरोहित , अनिल तिवारी, आलोक अग्रवाल, मोहन सिंह, रविन्द्र रावत, हरिकिशन बॉकरे, विजय कुमार वर्मा एवं गोविन्द सोनी एड प्रदेश उपाध्यक्ष ,गिरवर सिंह राजपूत, कुसुम साहू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , मैथिलीशरण मुदगिल आदि उपस्थित रहे। आभार अजय सक्सेना एड प्रदेश मन्त्री ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here