
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास दबंगों ने उसे रोक लिया ओर उसे टैक्सी के साथ सुनसान इलाके में लेकर जाकर हॉकी डंडा से मारपीट की। इसके बाद दबंगों ने उसे घर आकर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने नवाबाद थाना में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ निवासी लतीफ मुहम्मद याकूब ने नवाबाद थाना में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी टैक्सी से रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। तभी पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन दबंग उसे जबरन टैक्सी के साथ सुनसान इलाके में ले गए जहां उसे तमंचा अड़ाकर हॉकी ओर डंडों से बुरी तरह पीटा जिससे वह लहू लुहान हो गया। किसी प्रकार वह अपने घर पहुंचा तो आज सुबह दबंग उसके घर पहुंचे और उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

