Home Uncategorized निर्माण कार्य करने गई मजदूर महिला से बलात्कार, आरोपी हिरासत में जांच...

निर्माण कार्य करने गई मजदूर महिला से बलात्कार, आरोपी हिरासत में जांच पड़ताल जाती

151
0

 

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के झोकन बाग में निर्माण कार्य करने गई मजदूर महिला से बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को हिरासत में लिए लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक आज सुबह एक मजदूर महिला ने थाना नवाबाद पहुंच कर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि झोकन बाग स्थित एक निर्माणधीन बिल्डिंग में वह मजदूरी करने गई थी। जहां बिल्डिंग मालिक और ठेकदार सहित उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्काल महिला की शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही ही। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप।लगाया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here