Home Uncategorized दो गुना का लालच देकर संदीप सरावगी की पंद्रह लाख की रकम...

दो गुना का लालच देकर संदीप सरावगी की पंद्रह लाख की रकम हड़पी, मुकदमा दर्ज 

106
0

 

झांसी। क्रिप्टो में पैसा लगाकर दो माह में दो गुना करने का लालच देकर संदीप सरावगी की पंद्रह लाख से अधिक की रकम हड़प कर ली। पुलिस ने संजसेवी संदीप की शिकायत पर तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना कोतवाली के पुरानी पसरठ निवासी संदीप सरावगी पुत्र चंद्र शेखर सरावगी ने थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके कार्यालय में महाराष्ट्र निवासी जीतू मालखेड़, कोतवाली के पंचवटी कॉलोनी निवासी शशांक श्रीवास्तव ओर आवास विकास निवासी विशाल श्रीवास्तव अपने दो तीन अज्ञात लोगों के साथ उनके कार्यालय संघर्ष सेवा समिति में आए जहां उन्होंने बताया कि वह लोग क्रिप्टो में पैसा लगवा कर दो गुना करते है, अगर आप सौ लगायेंगे तो आपको हर माह पंद्रह, बीस मिलता रहेगा। संदीप सरावगी का आरोप है कि उन्होंने राजकीय संग्रहालय में आयोजित सेमिनार में उन्हें बुलाया। सेमिनार में संदीप अपने साथी दिन दयाल नगर निवासी अतुल वर्मा ओर ताल पुरा निवासी परमेंद्र सिंह के साथ गए। सेमिनार के बाद अगले दिन जीतू माल खेड़े, विशाल, शशांक अपने तीन चार साथियों के साथ आए। जिस पर संदीप सरावगी ने उनकी बातों में आकर पंद्रह लाख 75 हजार रुपए की चेक उन्हें दे दी तथा अपने कई साथियों का नकद रुपया भी दिया। संदीप ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसका चेक से पेमेंट भी निकाल लिया ओर अब रुपए देने में मना कर रहे साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here