
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम पाली पहाड़ी में प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रही महिला ओर उसके पति ने दबंगों पर निर्माण कार्य रोकने मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी श्रीमती मन मोहिनी पत्नी सोमनाथ ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने पाली पहाड़ी स्थित एक प्लॉट खरीदा था जिस पर वह निर्माण कर करा रहे। तभी कुछ दबंग लोग आए ओर निर्माण कार्य रुकवा कर धमकी देते हुए कहा अगर निर्माण कार्य कराया तो जेल भिजवा देंगे। पीड़ित ने शिकायती पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि या तो उन्हें प्लॉट दिलाया जाए अन्यथा उनके पैसे दिलाकर न्याय दिलाया जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

