
झांसी। देर रात कड़कती सर्दी में कानून व्यवस्था की नब्ज टटोलने एसएसपी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों ओर व्यक्तियों की चेकिंग की।
19/20 दिसंबर की सुरक्षा व्यवस्थाबकी दृष्टि से एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, सहित पुलिस बल के साथ कड़कड़ाती ठंड में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए सड़कों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान आने जाने वाले चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहनों की तलाशी ली साथ ही संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर। एसएसपी ने पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिशा निर्देश दिए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

