कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर किया मान्यवर कांशीराम को याद

झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में शहर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि शहर अध्यक्ष पवन राज नगरा की अध्यक्षता में मनाई गई । इस अवसर पर सर्वप्रथम मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । तदोपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रुप में गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य ने कहा कि शोषण के शिकार दलित व वंचित व पिछड़े वर्ग को उनके अधिकार दिलाने और सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने की प्रेरणा देने वाले कांशीराम ने बहुजन समाज में राजनैतिक चेतना जाग्रत कर सत्ता में भागेदारी दिलाई।कांशीराम ने सामाजिक न्याय और परिवर्तन की लडाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिये जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। उन्होनें समाज में व्याप्त गैर- बराबरी को मिटाने को बीढ़ा उठाया था। उनका कहना था कि जिसकी जितनी संख्या भारी , उतनी उसकी हिस्सेदारी । कार्यक्रम में प्रदेश सचिव हरिओम श्रीवास, जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास, पार्वती चौधरी , राजकुमार फौजी , राम जी श्रीवास, सुनील सिंह सोनू, दीपक व दयाल दास आदि मौजूद रहें। गोष्ठी का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार वर्मा शीलू ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *