Home Uncategorized हॉकी झांसी ने सुरेश बोनकर का सफल सेवानिवृति पर किया सम्मानित 

हॉकी झांसी ने सुरेश बोनकर का सफल सेवानिवृति पर किया सम्मानित 

19
0

 

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज शाम प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के सफल सेवानिवृत पर हॉकी झांसी द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सुरेश बोनकर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के हॉकी आयोजनों का वर्णन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

बोनकर के 7 वर्षो के कार्यकाल में बॉक्सिंग,हैंडबॉल, कब्बड्डी, की कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफलता पूर्वक आयोजन के साथ साथ उन्होंने खेल प्रोत्साहन समिति एवं अपने व्यक्तिगत प्रयासों से जरूरत मंद नवोदित खिलाड़ियों की सहायता कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर हॉकी झांसी के अध्यक्ष अभिषेक भार्गव एवं सचिव सुबोध खांडेकर ने स्मृति चिन्ह एवं शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया।बॉक्सिंग संघ की ओर से जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ रोहित पाण्डेय ने एवं झांसी फुटबॉल फेडरेशन के सचिव वहीद खान ने भी बुके भेट कर उनका सम्मान किया।इस मौके पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नौबत सिंह,मन्नालाल कुशवाहा,संजीव गुंठें,इब्राहिम खान,सलीमुद्दीन, सुरेश भगोरिया,वरिष्ठ क्रिकेटर आर पी सिंह,बृजेंद्र यादव उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार,आदि में भी मर्यापण कर उनका स्वागत उन्हें भावुक विदाई दी।संचालन सुनील शर्मा ने एवं आभार हॉकी झांसी सचिव सुबोध खांडेकर ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here