झांसी। ऋण न चुका पाने पर महिला को बंधक बनाने वाली खबर मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पीड़िता के घर पहुंचे और उसे दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उसे हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पूछ में रहने वाली दलित महिला के घर पहुंचे और उसे दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने बताया कि महिला दलित है, रोजगार का कोई साधन नहीं इसके चलते बीस हजार रुपए के लोन की किस्त अदा न करने पर बैंक मैनेजर ने उसे बंधक बना लिया था और उससे कहा कि रस्सी ले आओ और गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लो जिससे तुम्हारे परिजनों को मुआवजा मिल जाएगा और उसी ऋण अदा हो जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी की जान इतनी सस्ती नहीं की ऋण के बीस हजार अदा न करने पर वह आत्महत्या कर ले। उन्होंने पीड़ित के घर पहुंच कर नकद दस हजार की आर्थिक सहायता देकर मदद की ओर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री ने कहा बैंक मैनेजर द्वारा दलित परिवार के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार की शिकायत एस सी एस टी आयोग से भी की जाएगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

