झांसी। दुर्गा उत्सव शुरू होने के पहले प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका तैयार कर लिया है। साथ ही दुर्गा उत्सव महासमिति ने भी प्रशासन के साथ मिलकर दुर्गा प्रतिमा स्थापना से लेकर दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को लेकर जिला प्रशासन से मांग की है।शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष नरोत्तम स्वामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पीयूष रावत ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा उत्सव शुरू होने वाला है, इससे पहले वह प्रशासन से आग्रह करना चाहते है कि कुछ दिन पूर्व गणेश उत्सव के दौरान भक्तों को और प्रतिमाएं स्थापित करने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव समिति में विद्युत विभाग ने काफी लापरवाही बरती थी, प्रतिमा विसर्जन देर रात तक चला और विद्युत व्यवस्था ठप्प थी। साथ ही प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान सड़कों पर गड्ढे है, तथा नालियों का दूषित पानी भरा रहता है। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले भक्त जन प्रतिमा को कंधों पर लेकर नंगे पैर जाते है, जिससे दूषित पानी पैरो में आने अपवित्रता होती है। उन्होंने कहा कि वह इस बार प्रशासन से मांग कर रहे है कि इस प्रकार की समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने बताया कि गैर प्रांतों से आने वाले डीजे शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते है, इसके लिए महा समिति ने पुलिस प्रशासन से ऐसे डीजे को शहर में घुसने पर सीज करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया कि डीजे सीज नहीं लेकिन उसका वेस 40 से ज्यादा नहीं होगा। 40 से ज्यादा और बजने वाले डीजे पर कठौर कार्यवाही होगी। वही उन्होंने कहा कि वह लोग प्रयास करेंगे कि मास मदिरा की दुकानें इस त्यौहार पर बंद कराए जाने का प्रयास करते हुए कारोबारियों से वार्ता की जाएगी। वही समिति ने बड़ा बाजार में स्थित रामलीला मंच पर आयोजित होने वाली रामलीला का कई वर्षों से सफल आयोजन कराने पर भरत राय का सम्मान किया। इस दौरान अमित साहू, विनोद अवस्थी, रोहित पांडे, मुकेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
