सड़क नहीं बनने से नाराज कॉलोनीवासियों ने तोड़ा शिव परिवार कॉलोनी का गेट, पुलिस मौके पर

झांसी। उन्नाव गेट बाहर स्थापित शिव परिवार कॉलोनी का आक्रोशित लोगों ने गेट तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि बीस वर्ष हो गए इस कॉलोनी को स्थापित हुए लेकिन आज तक यहां सड़क, नाली आदि की व्यवस्था नहीं कराई गई।उन्नाव बालाजी रोड स्थित श्री शिव परिवार कॉलोनी में रहने वाले आज दर्जनों लोग जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और मुख्य द्वार पर लगा शिव परिवार कॉलोनी का गेट तोड़फोड़ करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और शान्ति व्यवस्था बनाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब उन्हें प्लॉट बेचे गए थे तो सर्व सुविधा देने का वादा किया था। लेकिन सुविधा के नाम पर न तो नाली है, न ही सड़क और न ही बिजली के लिए खंभे है। उन्होंने कहा कि करीब बीस वर्षों से वह लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। आपको बता दे कि यह श्री शिव परिवार कॉलोनी जमीन कारोबारी नत्थू कुशवाह, कदिर खान आदि के द्वारा बसाई गई थी।

नॉन जेडीए में रहने वाले लोग कर रहे उत्पात, जेडीए में चल रहा विवाद

झांसी। इस संबंध में कॉलोनाइजर अब्दुल कदिर खान ने बताया कि यह कॉलोनी उन्होंने अकेले नहीं बसाई, इसमें कई पार्टनर थे, जो छोड़ कर चले गए। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस कॉलोनी का गेट तोड़ा गया वह जेडीए एप्रूवड है, आज तो उत्पात मचाते हुए गेट तोड़ा गया वह कॉलोनी के पीछे नॉन जेडीए में रहने वाले लोगों ने तोड़ा है, उन्होंने कहा कि जेडीए में कॉलोनी को लेकर विवाद भी चल रहा है। विवाद का निस्तारण होते ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

मुझे तो दस पैसे का पार्टनर बनाया था, जिन्होंने ज्यादा पार्टनर शिप खाई वह सामने आए

झांसी। इस संबंध में जमीन कारोबारी शिव परिवार के पार्टनर नत्थू कुशवाह से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि वह इस जमीन में पार्टनर थे। लेकिन उन्हें बाद में इस जमीन में सिर्फ दस पैसे का पार्टनर बना कर सबसे ज्यादा फायदा दूसरों ने उठाया। विरोध करने वालों का विरोध जायज है, जब मूल सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो विरोध होगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टनर सामने आए तो नब्बे, और सौ प्रतिशत के पार्टनर थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *