अतिक्रमण करने वाले फल, सब्जी ठेला संचालक और सफाई कर्मियों में मारपीट, गुस्साए सफाई कर्मियों ने लगाया जाम

झांसी। सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे अक्सर अतिक्रमण कर सब्जी और फल का ठेला लगाने वाले और नगर निगम सफाई कर्मियों में जमकर मारपीट हो गई। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराया। लेकिन मारपीट से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे जाम लगा दिया। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे पानी की टंकी के पास फल और सब्जी विक्रेता सड़क पर अतिक्रमण कर अपने ठेले संचालित करते है। जिसको लेकर आए दिन राहगीरों और नगर निगम के सफाई कर्मियों से उनका विवाद बना रहता है। आज नगर निगम का सफाई कर्मी बृजेश वहां सफाई कर रहा था। उसी पानी की टंकी के पास उन्नाव गेट निवासी रघुवर अपना फल का ठेला लगाए थे। सफाई के दौरान ठेला न हटाने पर दोनों में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। यह देख सफाई कर्मी के साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी रघुवर की मारपीट की वही रघुवर के साथ मारपीट होते देख उसके अन्य ठेला सब्जी, फल विक्रेता भी गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गुटों को अलग अलग कराकर मामले को शान्त कराया। इस घटना में दोनों पक्ष को चोट आई। वही एक पक्ष नगर निगम सफाई कर्मी के साथ मारपीट की घटना सुनकर दर्जनों सफाई कर्मी सीपरी बाजार पहुंच गए और जाम लगा दिया और नगर निगम की गाड़ियों से कचरा सड़क पर फैला कर गंदगी करने लगे। जाम लगने से सीपरी बाजार में भारी वाहनों की दोनों और से लाइन लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर प्रेमनगर और सीपरी बाजार पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *