झांसी। कांग्रेस पार्टी युवाओं पर ज्यादा फोकस कर रही। युवाओं को जोड़ने के लिए अब राजनीति में युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर विस्तार कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश इंडियन यूथ कांग्रेस के झांसी ईदगाह के पीछे रहने वाले हुमाम खान को इंडियन यूथ कांग्रेस का स्टेट कॉर्डिनेटर बनाया। वहीं एन एस यू आई ने कार्तिकेय पटेरिया को प्रदेश सचिव बनाया। इस दौरान उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के पुत्र गौरव जैन ने दोनो नए युवा पदाधिकारियों का अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुंच कर हार माला पहना कर स्वागत करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी। आपको बता दे कि एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के निर्देशन पर राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान की संस्तुति पर कार्तिके पटेरिया बने एनएस यू आई कांग्रेस प्रदेश सचिव। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अधिक से अधिक युवाओं को एन एस यू आई से जोड़ कर हर छात्र का मुद्दा उठाएंगे। हर छात्र के लिए हमेशा तात्पर्य है। यूथ कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष मनु जैन की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कॉर्डिनेटर इंडियन यूथ कांग्रेस के स्टेड कॉर्डिनेटर हुमाम खान बनाए गए। इस दौरान हुमाम खान ने कहा कि वह शोशल मीडिया से युवाओं को जोड़ेंगे। उत्तर प्रदेश युवाओं में कांग्रेस की विचार धारा लेकर उनके बीच जाकर उन्हें जोड़ कर इंडियन यूथ कांग्रेस को बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस दौरान दोनों युवा पदाधिकारियों का पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के पुत्र गौरव जैन ओर उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान मोनू खुराना, विशाल वर्मा, मयंक शर्मा, मोहम्मद आसिफ शहर अध्यक्ष, कृष्ण राजपूत, अभिनव सिंह, अभिनव गोस्वामी, संस्कार साहू, अविनाश पाल, शीलू, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





