झाँसी न्यूज़

सुभाष गंज बाजार की समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम अधिकारियों ने किया निरीक्षण

झांसी। आज वार्ड-45 सुभाष गंज बाजार में व्यापारियों की नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम अधिकारियों द्वारा बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को मौके पर सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।निरीक्षण में नगर निगम के चीफ इंजीनियर राजवीर सिंह , अधिशासी अभियंता श्रीमती नीना सिंह, सहायक अभियंता बिपिन कुमार एवं अवर अभियंता मोहित गर्ग उपस्थित रहे।इस अवसर पर सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण राय, खुराना, क्षेत्रीय पार्षद पंकज राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने बाजार की विभिन्न समस्याओं से नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि बिजलीघर के पीछे स्थित नाले का निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही सुभाष गंज बाजार की समस्त सड़कों की एपेक्स/डामरीकरण द्वारा मरम्मत एवं सुधार कराने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।व्यापारियों ने नगर निगम अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान के लिए कार्रवाई किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply