झाँसी न्यूज़

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन हेतु मतदान स्थलों की सूची अनुमोदित : रिटर्निंग ऑफिसर

झांसी। रिटर्निंग ऑफिसर, इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र/मण्डलायुक्त झांसी श्री बिमल कुमार दुबे ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रस्तावित मतदेय स्थलों के प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिये गये है, जिसके अन्तर्गत प्रयागराज में 152, कौशाम्बी 21, फतेहपुर 25, चित्रकूट 13, बांदा 22, हमीरपुर 18, महोबा 09, जालौन 33, झांसी 47 तथा ललितपुर में 13 मतदान स्थल सहित कुल 353 मतदान स्थल बनाये गये है। अनुमोदित मतदान स्थलों की सूची सभी जनपदों व राजनैतिक दलों को भेज दी गई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply