झाँसी न्यूज़

चोरी की बाइक समेत तीन शातिर गिरफ्तार

झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरी की रोकथाम और वाहन चोरों के खिलाफ अभियान के तहत समथर थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक समथर थाना पुलिस ने आज गस्त के दौरान मध्यप्रदेश के बॉर्डर के समीप तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वाहन चोरियों की घटनाओं का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर नीम के पेड़ के नीचे छापेमारी कर चार चोरी की बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में पकड़े गए शातिर चोरों ने अपने नाम शिवम राजपूत, राघवेंद्र उर्फ रघु, अभिषेक उर्फ पियूष अहिरवार बताए। पूछताछ में तीनों ने बरामद की गई बाइक अलग अलग स्थानों से बरामद करना बताया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply