झाँसी। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर झाँसी मंडल में रनिंग स्टाफ की मांगों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की गई। झाँसी, ग्वालियर, जूही और बांदा की लोको पायलट लॉबियों में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आवाज उठाई।संगठन ने 16+30 घंटे का साप्ताहिक विश्राम, दो नाइट ड्यूटी के बाद तीसरी रात बेड रेस्ट, 9 घंटे की ड्यूटी के बाद रिलीफ, 36 घंटे में मुख्यालय वापसी, 30 प्रतिशत लीव रिजर्व के अनुसार अवकाश तथा लोको में LINE BOX, TOOL BOX और FSD की व्यवस्था की मांग की।AILRSA का कहना है कि मांगें रनिंग स्टाफ के आराम, सुरक्षा और कार्यक्षमता से जुड़ी हैं। संगठन ने HOER प्रावधानों के पालन की मांग करते हुए कहा कि गेट मीटिंग शांतिपूर्ण तरीके से की गई और रेल संचालन बाधित नहीं किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply