
झांसी। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान झाॅसी, दयाचन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी वर्ग अब विधिक माप विज्ञान (बांट-माप) विभाग के पोर्टल पर सत्यापन / मुद्रांकन हेतु राजिस्ट्रेशन करवा कर सत्यापन प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। www.legal metrology-UP. gov.in पर पूर्व में 06 सेवाए आनलाइन उपलब्ध थी। इनमें अब 50kg के ऊपर की इलेक्ट्रानिक तौल मशीनों को सम्मिलित करते हुए सत्यापन की प्रक्रिया हेतु आवेदन आन लाइन किया जा सकता है। इस आवेदन की प्रक्रिया को O.T.P. के माध्यम से सरल और सुरक्षित बनाया गया है। व्यापारी स्वयं आवेदन करने के पश्चात उपकरणों के सत्यापन / मुद्रांकन के बाद सत्यापन प्रमाण पत्र On line ही प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अवगत कराते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों अरुण राय (अध्यक्ष) व अन्य के साथ गीटिंग कर उन्हें भी विस्तार से अवगत कराया जा चुका है। साथ ही जन सेवा केन्द्रों को कभी On line चोर्टल के सम्वन्ध में भी व्यापक चर्चा कर व्यापारियो व्यापारियों को जागरूक करने हेतु सहयोग मांगा गया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





