झांसी। बीते दिनों नगर निगम कार्यालय में पहुंच कर प्रशासनिक अधिकारियों को गाली गलौज कर अभद्रता करने वाली महिला को अनुशासनहीनता के चलते नौकरी से निकालने पर अब वह सिक्योरिटी कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगा रही है। सिक्योरिटी कम्पनी के संस्थापक ने महिला गार्ड द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि महिला गार्ड सिर्फ देशभावना के चलते आरोप लगा रही है। मंगलवार को कृष्णा सिक्योरिटी सर्विस के संस्थापक गौरव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छह मई को वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में दो महिला गार्ड का आपसी विवाद हो गया था। दोनो के बीच हुई मारपीट का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद एक महिला गार्ड नगर निगम कार्यालय पहुंचे और वहां सरकारी अधिकारियों ओर कम्पनी कर्मचारियों को गाली गलौज करते हुए जमकर अभद्रता की ओर हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस संबंध में अनुशासनहीनता बरतने पर नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर महिला गार्ड को नौकरी से हटा दिया गया। इस बात से खुन्नस खाते हुए उक्त महिला गार्ड दबाव बनाने के लिए बेवुनियाद झूठे झूठे आरोप लगाकर शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रही है। कृष्णा सिक्योरिटी कम्पनी के संस्थापक गौरव तिवारी ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






