झाँसी। अलीगोल खिड़की निवासी मोहम्मद रशीद जो कूलर पंखे सुधारने का काम कर अपना अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे थे लेकिन कैंसर जैसी घातक बीमारी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, वर्तमान में उनका इलाज ग्वालियर के कैंसर अस्पताल में चल रहा है। मोहम्मद राशिद के दो पुत्र भी हैं जिनका शिक्षण कार्य चल रहा है। घर के अकेले कमाने वाले रशीद के बीमार होने के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब रहने लगी साथ ही रशीद के इलाज का खर्चा भी परिवार पर भारी पड़ रहा था। संघर्ष सेवा समिति के समाजसेवी कार्यो की ख्याति सुनकर मोहम्मद राशिद की पत्नी मिराज बानो संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने अपनी समस्या विस्तार से समिति के संस्थापक डॉ० संदीप को सुनाई। डॉ० संदीप ने उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग किया। साथ ही भविष्य में अन्य किसी समस्या आने पर सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर डॉ० संदीप ने कहा वर्तमान में खानपान और बिगड़ती दिनचर्या के कारण लोग अक्सर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। कुछ लोग तो छोटी बीमारियों से ग्रसित होने पर इलाज से समस्या पर निजात पा जाते हैं लेकिन कुछ बीमारियां आज भी घातक बनी हुई हैं, जिनका इलाज आसान नहीं है। आज मोहम्मद रशीद की पत्नी हमारे कार्यालय आईं उन्होंने अपनी समस्या से अवगत कराया तत्काल सहायता के रूप में हम उनका आर्थिक सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में कुछ समस्या आने पर भी उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर फरजाना, मुन्नी, निशा, नफीस, देवेंद्र सेन, सूरज वर्मा, संदीप नामदेव, राजू सेन, बसंत गुप्ता, सुशांत गुप्ता, कमल मेहता, दीक्षा साहू, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, राकेश अहिरवार, महेंद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





