झाँसी न्यूज़

घर के सामने लगा ठेले का विरोध करने पर महिला व उसके बेटों का सर फोड़ा

झांसी। घर के सामने लगने वाला ठेला हटाने के लिए कहना एक विधवा महिला को महंगा पड़ गया। ठेला संचालक अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और बचाने आए उसके पुत्रों की बेरहमी से पिटाई कर सर फोड़ दिए। पीड़ितों ने घटना की लिखित शिकायत थाना सीपरी बाजार में की। कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ितों ने पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के यहां आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी अनीता वंशकार पत्नी स्व. पप्पू ने पुलिस महानिरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर के सामने एक व्यक्ति अंडे का ठेला लगाता है, जो देर रात अपने ठेले पर शराब पिलवाता है, उसका आरोप है कि यहां खड़े होने वाली शराबी लोग आए दिन देर रात तक जमाबड़ा लगाकर गाली गलौज और आने जाने वाली महिलाओं से छींटाकसी करते है। इसलिए उसने ठेला उसके घर के सामने से हटाने के लिए कहा तो ठेला संचालक उग्र हो गया और राजिश मानने लगा। पीड़िता ने बताया कि 4 अक्टूबर को रात में ठेला संचालक अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर आया और गंदी गंदी गालियां देने लगा। जब पीड़िता ने गाली देने से मना किया तो ठेला संचालक और उसके साथियों ने लात घुसो से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए उसके दोनों पुत्रों के साथ मारपीट कर घर के बाहर पड़े ईट पत्थर से उन पर हमला कर तीनों के सर फोड़ दिए, उनका आरोप है कि वह लोग जब थाना सीपरी बाजार पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ितों ने पुलिस उप महानिरीक्षक से कार्यवाही की।मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply