झांसी। सीपरी बाजार सिद्धेश्वर नगर आईटीआई इलाका में दिन दहाड़े घर में घुस कर छात्रा की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी महज छ घंटे में पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। इस दौरान पुलिस की ओर से चली बंदूक से गोली से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिद्धेश्वर नगर आईटीआई क्षेत्र में छात्रा चंचल की घर में घुस कर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक छात्रा चंचल के सोनू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। परिजनों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया था कि हत्यारोपी खोडन निवासी कमल ने घर की दिवाल फांद कर घर के अंदर घुस कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। इधर हत्या के मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी विकास कुमार ने थाना सीपरी बजार पुलिस को हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर लगी सीपरी बाजार पुलिस का देर रात पहज नहर के पास जंगलों में हत्यारोपी से आमना सामना हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की जिसमें एक गोली हत्यारोपी के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है ।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply