झांसी। नव दुर्गा उत्सव पर डांडिया गरबा की धूम मचाने के लिए महिला व्यापार शक्ति मंच ने पूरी रूप रेखा तैयार कर ली है। बुधवार को महिला व्यापार शक्ति मंच/ आवास विकास व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला व्यापार शक्ति मंच के तत्वावधान में आयोजक डोली पचौरी, कल्पना वर्मा के द्वारा नव दुर्गा उत्सव पर गरबा और डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डोली पचौरी, कल्पना वर्मा ने बताया कि गरबा और डांडिया कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2026 को नंदन पुरा स्थित नारायण गार्डन में शाम सात बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में माता रानी के भजन और प्रस्तुति भी होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, एम एल सी श्रीमती रमा निरंजन, सहित समाजसेवी सुधीर सिंह गौर, नंदनी गौर, काजल प्रवेश यादव, प्रेरणा साहू, सहित कई गणमान्य नागरिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि गरबा डांडिया में भाग लेने वाले सभी लोग नंदन पुरा स्थित एलजी शोरूम और गुरु प्लाई वुड पर संपर्क करे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाउंसर भी लगाए जाएंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply