झाँसी न्यूज़

छात्रा का शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर महिलाओं ने की मारपीट, वीडियो वायरल

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मदर टेरेसा स्कूल के पास महिलाओं ने एक अधेड़ की चप्पल जूतों से पिटाई कर दी। इस घटना का लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट करने वाली महिलाओं का आरोप है कि स्कूल में रहने वाले युवक ने एक छात्रा का शारीरिक शोषण किया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक तीन महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली के सामने वाली गली में स्थित मदर टेरेसा स्कूल में रहने वाले एक शादी शुदा युवक ने शिवाजी नगर निवासी एक छात्रा को बहला फुसला कर उसका शारीरिक शोषण किया। छात्रा की तबियत खराब होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उनने पूरी घटना बताई। इस घटना की महिलाओं ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर आज सभी महिलाएं एकत्रित होकर आरोपी युवक के घर पहुंची। जहां युवक नहीं मिला लेकिन उसके पिता के मिलने पर महिलाओं ने आक्रोशित होकर उसकी जमकर जूते चप्पल और लात घुसो से पिटाई कर दी। करीब आधा घंटे चली इस मारपीट की वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply