Home उत्तर प्रदेश ट्रक की चेचिस में छिपा कर ले जा रहे थे गांजा, स्वाट...

ट्रक की चेचिस में छिपा कर ले जा रहे थे गांजा, स्वाट ओर बड़ागांव पुलिस ने दबोचा

33
0

झांसी। एसएसपी श्रीमती सुधा सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान के तहत स्वाट ओर बड़ागांव पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सौ 13 किलो अवैध गांजा गांजा बरामद कर लिया। पकड़े गए गांजा की कीमत पच्चीस लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक उड़ीसा से टाटा 407 ट्रक की चेचिस के ऊपर चेचिस चढ़ा कर पुलिस को चकमा देने के लिए उसके अंदर छिपा कर भारी मात्रा में गांजा ले जा रहे दो लोगों को स्वाट टीम ओर बड़ागांव थाना पुलिस ने परीक्षा के पास चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक की चेचिस के अंदर से पैकेट बने 113 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम लुधियाना निवासी कृष्ण ओर रणवीर बताए। पुलिस ने बताया पकड़े गए गांजा की कीमत 25 लाख रूपया है। जानकारी मिली है कि यह दोनो उड़ीसा से गांजा लेकर झांसी के रास्ते आगरा की ओर गांजा ले जा रहे थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here