झांसी। मुजफ्फर नगर में झांसी की महिला डॉक्टर की ब्यूटी पार्लर में दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर पर पहुंचीं पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला कुछ ओर ही निकला। मृत महिला डॉक्टर कुछ घंटों बाद जिंदा मिली। यह मुजफ्फर नगर पुलिस ने एक बड़ा चौंकने वाला खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला डॉक्टर ओर उसकी महिला मित्र को हिरासत में लेकर अपहरण का मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज करा दिए है। जानकारी के मुताबिक झांसी के कैलाश रेजिडेंसी निवासी योगाचार्य अविनाश की पुत्री डॉक्टर सुषुम्ना शर्मा का विवाह मुजफ्फर नगर के शान्ति नगर निवासी प्रसिद्ध डॉक्टर भारत भूषण के बेटे विजय भूषण के साथ तय हुआ था। गत रात्रि मुजफ्फर नगर में विवाह समारोह संपन्न होना था। समारोह के कुछ घंटों पहले महिला डॉक्टर वही मुजफ्फर नगर में ब्यूटी पार्लर पर गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने वहां पुलिस को ओर वर पक्ष को यह सूचना दे दी कि महिला डॉक्टर सुषुम्ना की ब्यूटी पार्लर में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से वर पक्ष में खुशियां का माहौल मातम में बदल गया। इधर घटना की सूचना पर मुजफ्फर नगर पुलिस जांच पड़ताल करने पहुंची। कई घंटों तक चले इस अफवाह के बाद आज मुजफ्फर नगर पुलिस ने बड़ा चौकन्ने वाला खुलासा करते हुए मृत महिला चिकित्सक सुषुम्ना को सभी के सामने जिंदा खड़ा कर दिया। यह देख सभी अचंभित हो गए। दर असल मुजफ्फर नगर पुलिस ने मृत महिला डॉक्टर को जिंदा बरामद करते हुए उसके साथ उसकी महिला मित्र झांसी के कैलाश रेजिडेंसी निवासी सीमा शुक्ला को भी हिरासत में लेकर बताया कि महिला डॉक्टर शादी से खुश नहीं थी। इसलिए उसने यह ड्रामा रचा और अपनी महिला मित्र के साथ भाग गई थी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






