झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई में रहने वाली आर्य कन्या स्कूल की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आईटीआई निवासी सोमी रायकवार ग्राम खोड़न में रहते है। आईटीआई में उनके पिता भगवान दास और दादी शीला के पद सोमी की 19 वर्षीय पुत्री चंचल रहती है। भगवान दास की पूर्व में मृत्यु हो गई। आज दोपहर चंचल अपने घर पर अकेली थी। उसकी दादी काम करने गई थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दादी शीला अपने घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कुंडी नहीं खुली। आस पास के लोगों ने दिवाल से झांक कर देखा तो चंचल आंगन में मृत पड़ी थी। इसकी कनपटी से खून वह रहा था। सूचना पर एसएसपी विकास कुमार, एसपी सिटी सहित फोरेंसिक टीम और स्वाट मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारोपी पुराने आवास खोडन में रहता है, उससे पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते चंचल को दादी के पास रखा गया था। अनुमान लगाया जा रहा हत्यारोपी दिन दहाड़े मौका पाकर दिवाल फांद कर घर के अंदर घुसा और घटना की अंजाम देकर भाग गया। चंचल आर्य कन्या स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply